फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crowd of devotees, commotion at toll plaza

Hamirpur News: टोल प्लाजा पर श्रद्धालुओं की भीड़, हंगामा

Mon, 02 Sep 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees, commotion at toll plaza
राठ (हमीरपुर)। सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट के लिए निकले क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहनों की भीड़ से जखेड़ी गांव स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने से पास न मिलने पर कई श्रद्धालु टोल गेट खोलकर निकलने लगे। भीड़ का हंगामा होने पर पुलिस और यूपीडा कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब स्थिति को काबू में किया गया।
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या को लेकर रविवार दोपहर में चित्रकूट जाने वालों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र से सैकड़ों लोग बाइक व चार पहिया वाहन से भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। जखेड़ी गांव स्थित टोल प्लाजा पर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने से व्यवस्था बिगड़ गई। मात्र दो सिस्टम पर दो ही गेट पास निकालने से भीड़ ने ज्यादा समय लगने पर हंगामा काटा। देर होते देख कई वाहन टोल गेट खोलकर ही निकलने लगे। सूचना पर डायल 112 पुलिस व यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा में तैनात गार्ड ने लाठी दिखाकर व्यवस्था को संभाला। फिर भी श्रद्धालुओं को 30 से 40 मिनट का इंतजार करना पड़ा। बता दें कि इस टोल प्लाजा में बाइक और चार पहिया वाहनों के लिए केवल दो सिस्टम ही लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed