फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cross-grenade vehicle thieves caught gang, 20 bikes recovered

अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 20 बाइकें बरामद

Fri, 01 Sep 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Cross-grenade vehicle thieves caught gang, 20 bikes recovered
एचएएमपी1 कोतवाली में खड़ी बरामद बाइकों के साथ आरोपी। - फोटो : amar ujala
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अंतर जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 20 बाइकें भी बरामद की है। ये बाइकें  हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात व जालौन जनपद से चुराई गई थीं।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कनौटा पौधशाला के पास गुरुवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने शीतलपुर की ओर जा रहे दो बाइकों से आए युवकों को रोक कर कागजात मांगे। दोनों बाइक सवार कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बाइकों के चोरी का होने का खुलासा हुआ। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना परिचय जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र के छौंक गांव निवासी मालिक सिंह उर्फ विशाल सिंह और इसी थाना क्षेत्र के सदर बाजार कस्बा निवासी जयनारायण उर्फ लल्ला पांडेय बताया है।
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि कनौटा पौधशाला के पास चोरी की 18 बाइकें रखीं हैं। इस पर पुलिस ने पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पौधशाला से करीब सौ मीटर दूर जंगल में छापा मारा। यहां 18 बाइकें बरामद हुईं। मौके से जालौन जिले के टरननगंज निवासी संतोष मौर्या को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी पंकज यादव भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी दिनेश कुमार पी ने कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंतरजनपदीय गिरोह का सरगना मालिक सिंह है। ये लोग हमीरपुर के अलावा कानपुर नगर, देहात, जालौन सहित आसपास के जिलों से बाइकें चोरी करते थे। बरामद बाइकों के 10 मालिकों के बारे में जानकारी मिल गई हैं। बाइक चुराने वालों के साथ ही उसे खरीदने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed