{"_id":"579a4d784f1c1bea2021e409","slug":"young-man-kills-himself-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
कुरारा मंडी समिति में घटना स्थल पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा थाना क्षेत्र के कुरारा कस्बे के वार्ड चार नई बस्ती में एक युवक ने गृहकलह के चलते मंडी समिति की चहारदीवारी के अंदर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड चार निवासी मूलचंद्र श्रीवास मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बीती रात उसके पुत्र राहुल उर्फ छोटू (18) ने स्थानीय मंडी समिति की बाउंड्रीवाल फांदकर शीशम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह जब आसपास के लोग शौच तो गए तो पेड़ पर शव लटकता देखा। इस घटना की खबर फैलते ही मृतक के परिवारीजनों सहित आसपास के लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। घटना क ी सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। थाने के एसआई मो.इकराम ने बताया कि युवक का पिता मजदूरी करता है। जबकि वह घर पर ही रहता था। घरवालों से पूछतांछ में भी आत्महत्या के कारणोें का पता नहीं चल सका है।