{"_id":"5778047a4f1c1bd04979b731","slug":"young-bike-riders-miscreants-robbed-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार युवक को पीटकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवार युवक को पीटकर लूटा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात बसवारी-मसगांव के बीच तीन बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को रोकने के बाद जमकर मारापीटा। फिर उसकी बाइक, दो हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने लूट की तहरीर थानाध्यक्ष को दी है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के ग्राम इमिलिया निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र दृगपाल ने बताया शुक्रवार को अपनी ससुराल मुस्करा निवासी जंगबहादुर कुशवाहा के घर पर निमंत्रण पर गया था। रात्रि करीब नौ बजे दावत खाकर बाइक से वापस इमिलिया लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी रास्ते में बसवारी मसगांव के बीच दरसियान बाबा मंदिर के पास तीन बदमाशों ने सड़क पर आड़ी तिरछी बाइक खड़ी कर उसे रोक लिया और जब तक वह कुछ समझ पाता उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बदमाश मारपीट करने के बाद उसकी बाइक, मोबाइल व जेब में रखे दो हजार रुपये छीन कर चंपत हो गए। घटना के बाद वह पैदल चलकर अपने गांव पहुंचा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। शनिवार को पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने आकर थानाध्यक्ष जीएस दुबे को तहरीर देकर सारी घटना से अवगत कराया।
गौरतलब हो कि इसके पूर्व 13 जून को इसी बसवारी मसगांव के बीच नहर पुलिया के पास धनौरी निवासी शांतपाल कुशवाहा की लुटेरों ने बाइक मोबाइल व नगदी लूट ली थी। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। किंतु पुलिस ने आज तक इस लूट की घटना का खुलासा नहीं किया है। थानाध्यक्ष जीएस दुबे ने कहा कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच के बाद लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।