{"_id":"eb8f416690fe28e2f5cf39cfe838ba7e","slug":"would-remove-the-problem-of-power-and-water-and-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगी बिजली-पानी व सड़क की समस्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूर होगी बिजली-पानी व सड़क की समस्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमेरपुर विकासखंड के पौथिया के मजरा नरेशपुरा में बिजली पानी और संपर्क
विज्ञापन
मार्ग का संकट दूर होगा। इसे लेकर सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि वह
नरेशपुरा की सारी मूलभूत समस्याएं प्राथमिकता से हल कराएंगे।
पौथिया से सटे नरेशपुरा मजरे की आबादी करीब 400 है। कुल मिलाकर करीब 100 परिवार इस मजरे में निवास कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आजादी के बाद से इस गांव के लोगों को बिजली की सुविधा नहीं मिल सकी है। जबकि इस जैसे तमाम गांवों को बिजली मुहैया कराई जा चुकी है।
इस अभागे गांव के लोग आज भी बिजली के साथ पानी व सड़क जैसी बुनियादी समस्या को तरस रहे है। गांव में ग्राम पंचायत की ओर से मजरे के चौराहे पर सोलर लाइट अवश्य लगवा दी है, जो लोगों को रात में इस मजरे का अहसास कराती है। जबकि बगल में पौथिया गांव बिजली की रोशनी से जगमगाता रहता है।
गांव में पावर सबस्टेशन संचालित है जिसे देखकर ग्रामीण इसलिए हमेशा बेचैन रहते है कि वहघर पर रखे बिजली उपकरणों का कब उपयोग कर सकेंगे। शुक्रवार 6 फरवरी को इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि यह उनके गांव का मजरा है।
यहां के लोगों से उनका गहरा रिश्ता है। बिजली की समस्या शीघ्र हल हो जाएगी। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने सर्वे कर लिया है। ट्रांसफार्मर और खंभे लगाकर शीघ्र तारों को खींचकर रोशनी दे दी जाएगी।
जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने कहा कि पौथिया के नरेशपुरा के लोगों को मूलभूत समस्याओं पर अधिकारियों के जरिए जांच कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों को सुविधाओं से लैस करा दिया जाएगा।