{"_id":"587fa3e54f1c1b2231efea9c","slug":"women-s-suspicious-death-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में एक महिला का उसके घर के अंदर शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजन गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस फौरी तौर पर ठंड से मौत हो जाने की बात कह रही है। उधर, परिजनों ने पुलिस को दिल्ली से बेटों के न आते तक शव ले जाने से रोक
दिया। इंगोहटा निवासी रामजानकी (45) गांव में रहती थी। पति की मौत हो चुकी है। उसके दोनों पुत्र इंद्रकुमार व धनुष कुमार दिल्ली में मजदूरी रहे है। लोगों ने बीती रात करीब नौ बजे तक उसे घर के दरवाजे में आग तापते देखा। पर, बुधवार को दोपहर तक घर के दरवाजे नहीं खुले तो पड़ोसियों में
तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। पड़ोसियों ने उसके परिजनों को वहां बुलाया और एक युवक को सीढ़ी लगाकर घर के अंदर भेजा। तो उसने महिला को चारपाई में मृत पाया। इस पर परिजनों ने इंगोहटा पुलिस चौकी को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल ठंड से मौत मान रही है। जबकि मृतका के
विज्ञापन
चचिया ससुरा मैकूलाल कोरी का कहना है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है और उसने दिल्ली से पुत्रों के वापस आने के बाद ही शव ले जाने की बात कही। इंगोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते महिला के घर में चोरी हुई थी। जिसमें अज्ञात चोर उसका घर गृहस्थी का सामान उठा ले गए थे।