{"_id":"2850e192127cbab34d912883d7ca0ed9","slug":"welcome-new-year-2015-will-be-lighted-at-night-female-degree-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नववर्ष 2015 के स्वागत पर रात में रोशनी से नहाएगा महिला महाविद्यालय ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नववर्ष 2015 के स्वागत पर रात में रोशनी से नहाएगा महिला महाविद्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष की तैयारी को लेकर हर कोई उत्साहित है। मुख्यालय में जिला प्रशासन
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में नववर्ष का जश्न मनाएगा। 31 दिसंबर के लिए
फूलों के गुलदस्तों के आर्डर भी लोग बुक करा चुके हैं। मल्टीमीडिया मोबाइल
वाट्सशप के बढ़ने चलन के बावजूद लोग ग्रीटिंग्स के जरिए नववर्ष पर अपनों को
बधाई दे रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद शहर में खास तरह के गिफ्टों का
बाजार गर्म है। जिले में नववर्ष पर राजकीय महिला महाविद्यालय में लाइटिंग
व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। फिलहाल सफाई का कार्य शुरू है। रात में
जिला स्तरीय अधिकारियों सहित न्यायिक अधिकारी एकत्र होगे।
महंगाई के बावजूद फूलों का स्टाक फुल
नववर्ष पर होने वाली बिक्री को देखते दुकानों पर फूलों की व्यवस्था की गई है। पुलिस क्लब के सामने दुकान लगाए अखिल सैनी बताते है कि 20 किलो गुलाब, 4 बंडल गिलट सहित अन्य फूल बिक्री के हिसाब से बाहर से खरीदकर लाया हूं। कहा कि अभी 10 गुलदस्ते मौदहा का एक व्यक्ति बुक करा गया है। बताते हैं कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार फूलों में महंगाई है। फिलहाल 200 किलो गुलाब, 250 रुपये प्रति बंडल गिलट व 60 रुपये किलो गेंदा का रेट है।
रंगारंग कार्यक्रमों की तैयारी तेज
राजकीय महिला महाविद्यालय को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी जोरों पर है। महाविद्यालय के हॉल की लाइटिंग व्यवस्था के साथ परदे लगाने का काम तेज है। जिलाधिकारी संध्या तिवारी की ओर से यह कार्यक्रम होगा। काम कर रहे कारीगर कहते है कि बुधवार दोपहर तक सजावट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल आर्केस्टा भी मंगाया गया है।
गेस्ट हाउस में रहेगी धूमधाम
मुख्यालय में हरी गेस्ट हाउस को फूलों से सजाया गया है। गेस्ट हाउस का कार्य देख रहे सोनू कहते है कि उन्होंने अपने दोस्तों को आमंत्रित किया है। उन्हीं के साथ नववर्ष का धूमधाम शांति पूर्वक मनाएंगे। वहीं श्याम गेस्ट हाउस के मैनेजर अमित कुमार गुप्ता कहते है कि नववर्ष पर अभी तक कोई बुकिंग नहीं हुई है। कहते हैं कि पिछले वर्षों में भी नववर्ष पर किसी ने कभी बुकिंग नहीं कराई है। बताते है कि गेस्ट हाउस पर दुर्गा चालीसा का 24 घंटे का पाठ शुरू होगा। भिलावां के जेके गेस्ट हाउस में फिलहाल कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है।
ग्रीटिंग्स की बिक्री तेज हुई
किंग रोड पर संजय गिफ्ट हाउस के संजय गुप्ता कहते है कि नववर्ष पर टैडी, फ्लावर, फोटो फ्रेम, शोपीश आदि की खरीददारी हो रही है। फिलहाल ज्यादातर लोग 100 से 500 रुपये के बीच का गिफ्ट ही खरीद कर अपने प्रियजनों को भेज रहे है। मौदहा कस्बे में चांदी की मछली का अनोखा उपहार देश के किसी भी कोने में देखा जा सकता है। वहीं गिफ्ट के तौर पर मछली भेंट करना लोग शुभ मानते है। फिलहाल नववर्ष पर चांदी की मछली गिफ्ट करने को लेकर लोगों की खरीददारी तेज है। राजेंद्र सोनी बताते है कि अपनी हैसियत के अनुसार चांदी की मछली खरीद रहे है।