फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Police broke the door of the Imambara

यूपी पुलिस ने तोड़ डाला इमामबाड़े का दरवाजा

Wed, 04 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
UP Police broke the door of the Imambara
मौदहा में इमामबाड़े का टूटा पड़ा दरवाजा। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के कसौड़ा मोहल्ला में बीती रात दंपति में हुआ विवाद के बाद मदद को गई यूपी 100 सेवा पुलिस विवादों में फंस गई। महिला की पिटाई करने वाला पति एक इमामबाड़े में छिप गया। इस पर पुलिस ने इमामबाड़े का दरवाजा तोड़ा तो बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने इसका विरोध किया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आगे आकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन


कसौड़ा मोहल्ले में पीड़ित महिला रोशनी (25) का बीती रात पति रज्जाक उर्फ बंटा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। इसी के बाद महिला ने डायल 100 सेवा पर पति की पिटाई की सूचना दे दी। इस पर रज्जाक भय की वजह से सामने वाले मकान में घुस गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस कर्मियों ने जीने का
विज्ञापन


दरवाजा खुलवाना चाहा। जब नहीं खोला तो धक्का देकर दरवाजा तोड़ दिया। लेकिन उसका पति को नहीं मिला। इस मामले में यूपी 100 से कर्मियों की आफत पर बन आई। दरवाजा तोड़ने वाला मकान ताजिया रखने वाले इमामबाड़े का था। यह सुनते ही सुबह से ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि कसौड़े के इमामबाड़े का
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा पुलिस ने तोड़ दिया। लोग कोतवाली पहुंचे और मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। इस  पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने डायल 100 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शंात कराया। इस मामले में सादाब उर्फ बिट्टू ने बताया कि मामला पुलिस के अंजाने में हुआ है। लेकिन इमामबाड़े का दरवाजा होने के वजह से लोगों में गुस्सा था। जिसे शांत करा दिया गया है। अब लोग पति पत्नी के बीच सुलह कराने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed