फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Board Exam

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, 19 फरवरी से एग्जाम

Tue, 10 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने को माध्यमिक

विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी फाइनल कर दी है। इस बार जनपद में 2,447 शिक्षक परीक्षा की कमान संभालेंगे। इन कक्ष निरीक्षकों में माध्यमिक व परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों को तीन दिन पहले परीक्षा केंद्र पर हाजिरी दर्ज करानी होगी। फिलहाल कक्ष निरीक्षकों को आई कार्ड बांटे जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल कर दी गई है। यह शिक्षक बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने में भूमिका निभाएंगे। कक्ष निरीक्षकों में माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों की तैनाती तय की गई है।

2 हजार 447 शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। जिनमें परिषदीय विद्यालयों के एक हजार छियालिस टीचर रहेंगे। इनमें विभिन्न विकास खंडों के प्राथमिक व उच्च विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। इसी प्रकार 1 हजार 401 शिक्षक माध्यमिक विभाग के हैं। इन शिक्षकों के  आईकार्ड तैयार कर दिए गए हैं।

प्राथमिक टीचरों को बेसिक शिक्षाधिकारी व माध्यमिक टीचरों को डीआईओएस द्वारा आईकार्ड जारी करने का काम अंतिम चरण में है। फिलहाल हाईस्कूल में संस्थागत में बालक 9305 और बालिकाएं 8770 हैं। जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में 228 बालक तथा 163 बालिकाएं है।

वहीं इंटरमीडिएट में संस्थागत 6898 बालक, 6620 बालिकाएं व व्यक्तिगत 492 बालक, 577 बालिकाएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
 
डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए है। कक्ष निरीक्षकों के आईकार्ड बन चुके है। जिन्हें वितरित किया जाना शेष है। प्रश्नपत्र भी आ चुके  हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed