सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक
राठ प्रतिनिधि के अनुसार, दादा की मौत की खबर पाकर खरेला थाने के
चंदौली गांव निवासी रजनी पत्नी अयोध्या प्रसाद अपने भाई शेखर और भतीजे
जीतेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर जरिया थाने के कछवाकलां गांव जा रही थी।
दोपहर बाद गांव के पास पहुंचने पर अचानक महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिए
में फंस गई। जिससे महिला अपने चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ सड़क पर
गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल
लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ बाइक में
बैठा उसका मासूम पुत्र यश भी घायल हो गया।
उधर, पौथिया प्रतिनिधि के
अनुसार, मुख्यालय के गौरादेवी निवासी बिट्टो (20) पत्नी संतोष, पुत्र अजय व
तीन वर्षीय नातिन के साथ बाइक से मायके कलौलीजार से घर लौट रही थी।
गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे पौथिया गांव के बाहर नैठी मोड़ के पास सामने
से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे
बिट्टो देवी उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे जा पहुंची।
जिससे कुचलकर मौके पर
ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार पुत्र व नातिन घायल हो गए। वहीं
दुर्घटना करने के बाद चालक ट्रक को मौरंग खदान की ओर लेकर भाग निकला।
ललपुरा थानाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि सूचना मिली है, घटना स्थल पर
पहुंच रहे है।