{"_id":"58f105af4f1c1b791ecf8288","slug":"two-accused-were-gangraped-in-mass-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुराचार में दो आरोपी धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुराचार में दो आरोपी धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
गुजरात पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पहले गुजरात के राजगढ़ जिले के सापेर से लाई गई विवाहिता से गैंगरेप में तीन दिन से क्षेत्र में डेरा डाले गुजरात पुलिस ने पीड़ित महिला की मदद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एक कोटेदार है। चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
क्षेत्र में तीन दिन से डेरा डाले गुजरात पुलिस चर्चा का विषय बनी रही। राजकोट के पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस मेहता के निर्देशन में सापेर थाने के एसएसआई एनबी राठौर व एबी जडेजा स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्र में छापामारी करते रहेे। एसएसआई एनबी राठौर ने बताया कि गुजरात के जिला राजगढ़ के सापेर में झांसी का एक व्यापारी वाल बियरिंग की फैक्ट्री लगाए था। एक 26 वर्षीय महिला फैक्ट्री में काम करती थी।
वहीं पर जरिया थानाक्षेत्र के रावतन टोला गांव का धीरज भी काम करता था। आरोपी धीरज उसे जनवरी में ले आया था। महिला के पति ने सापर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसएसआई ने बताया कि मार्च में महिला को धीरज की बहन के घर खेड़ाशिलाजीत गांव से बरामद कर लिया गया था और उसेपति के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद महिला ने सापर थाने में कहा था कई दिन तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। महिला ने छह लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर धारा 363, 366, 328, 376 घ आईपीसी व 3-2-5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को रिगवारा कला गांव में छापा मारकर कोटेदार कुंजबिहारी व विश्वनाथ को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। नाम बताने से साफ इंकार कर दिया।