{"_id":"cfec41ec57820f6fbe754659356391f3","slug":"traders-not-be-empty-tinsed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने नहीं खाली किया टीनशेड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों ने नहीं खाली किया टीनशेड
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद के छठवें दिन भी किसान खरीद केंद्रों पर
विज्ञापन
नहीं पहुंचे। वहीं जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद खरीद केंद्रों वाले नीलामी
चबूतरा के टीनशेड को अभी तक व्यापारियों ने खाली नहीं किया है। वहीं
व्यापारियों का कहना है कि भाव में गिरावट होने के चलते वह अपना अनाज कहां
ले जाएं।
जिलाधिकारी संध्या तिवारी बीते शनिवार को खरीद केंद्रों का जायजा लेने के लिए भरुआसुमेरपुर कसबे की नवीन गल्ला मंडी में संचालित हॉट शाखा व पीसीएफ के केंद्रों पर पहुंची। उन्होंने अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई। साथ ही खरीद केंद्रों के आसपास ज्वार के ढेरों को देखकर प्रभारी मंडी सचिव से तत्काल टीन शेड को खाली कराने के निर्देश दिए।
जिस पर प्रभारी मंडी सचिव ने संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया। लेकिन व्यापारियों ने अभी तक अपना खाद्यान्न टीनशेड से नहीं हटाया है। हालांकि अभी भी खरीद केंद्राें पर किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहा है। प्रभारी मंडी सचिव का कहना है कि व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है और खाद्यान्न हटाने का कार्य जारी है।