{"_id":"57964bfb4f1c1b697d21e292","slug":"three-thieves-caught-with-burglary-tools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधमारी के औजारों संग पकड़े तीन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंधमारी के औजारों संग पकड़े तीन चोर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
सेंधमारी का प्रयास
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात राठ कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बने रहे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दीवार खोदने के काम में आने वाले लोहे के औजार बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे वह गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि तीन संदिग्ध लोग अतरौलिया गांव के पास वेयर हाउस वाले रास्ते में मौजूद हैं। तब उन्हाेंने फोर्स के साथ वेयर हाउस के पीछे छापा मारा तो तीनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लोहे की सब्बल, नुकीला कीला सहित अन्य लोहे का सामान बरामद हुआ। सख्ती से पूछतांछ करने पर उन्होंने अपने नाम रहमत पुत्र वशीर निवासी कोटबाजार, धर्मेंद्र पुत्र शिवशंकर निवासी लुधियातपुरा और वीरेंद्र पुत्र लोटन निवासी अतरौलिया बताया। तीनों कहीं चोरी की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
कहा कि बीते दिनों गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारी बृजेश ट्रेडर्स के गोदाम में सेंध लगाकर चोरी की गई थी, तीनों के पास से औजार बरामद हुए हैं, जिनका सेंधमारी में इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए अनुमान है कि तीनों आरोपी गल्ला आढ़ती के गोदाम में हुई चोरी की घटना में शामिल हो।