फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three nominations in death of woman

महिला की आग से हुई मौत में तीन नामजद

Wed, 24 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 24 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three nominations in death of woman
मुस्करा में मृतका की बेटियों के साथ परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के छह थोक में सोमवार को केरोसिन डालकर खुदखुशी करने वाली महिला के मामले में ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें तीन सदस्यों को नामित किया है।
विज्ञापन


मृतका के पिता श्यामलाल पुत्र दिमानी अहिरवार निवासी कुम्हरिया राठ ने प्रभारी निरीक्षक एमपी त्रिपाठी को दिए प्रार्थना में बताया कि पुत्री धर्मवती (28) की शादी कस्बा निवासी चंद्रशेखर पुत्र शंकर अहिरवार के साथ 2009 में की थी। शादी के कुछ बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसकी तीन बच्चियां भी हो र्गइं। इससे पति व सास ससुर और अधिक असंतुष्ट रहने लगे और बात-बात पर पुत्री के साथ मारपीट करने लगे। उसके बताने पर वह नाते रिश्तेदारों के साथ ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी बातों पर अड़े रहे। जिससे तंग आकर सोमवार को उसकी पुत्री ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतका के पति चंद्रशेखर ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक तौर से विक्षिप्त थी और उसका विगत दो वर्षों से ग्वालियर में सरकारी डा.मेहरोत्रा व डा.रोहन के यहां से इलाज चल रहा था। बताया कि वह अपनी तीनों पुत्रियों के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर मार डालना चाहती थी। मौके पर दादा के पहुंच जाने से पुत्रियों की जान बच गई। पिता की तहरीर पर मंगलवार को ससुर शंकर, सास घस्सी व पति चंद्रशेखर के खिलाफ पुत्री को आत्महत्या करने के लिए विवश किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed