{"_id":"353549635384c578c26b1f3f656eab0a","slug":"then-drop-nature-s-havoc-on-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बरसा किसानों पर कुदरत का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर बरसा किसानों पर कुदरत का कहर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की मार से बर्बाद किसान अपनी किस्मत पर रो रहा है। खेतों में बची फ सलों को समेटने में जुटे किसानों पर फिर आफत गिर पड़ी। रविवार की देर रात हुई बारिश तथा सोमवार दोपहर बाद बारिश के साथ गिरे ओलों से किसानों को भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन
बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के चलते किसानों की दलहनी फ सलें लगभग 80 प्रतिशत नष्ट हो चुकी हैं। वहीं गेहूं की फ सल को भी भारी क्षति पहुंची है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकलने से किसान अपनी राई, चना, मसूर, अलसी आदि की बची खुची फसल समेटने में लगा था।
विज्ञापन
लेकिन कुदरत ने उनके अरमानों पर एक बार फिर पानी फेर दिया। रविवार की रात अचानक जोरदार बारिश हुई। वहीं सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ही ओले भी पड़े। इसमें कछुआकला, खजुरी, परछा, पहरा, अमूंद, रिगवारा, भैंसाय, अमगांव, पतखुरी सहित अन्य गांवों में हल्की ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
खजुरी निवासी कमल सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल खेतों में कटने को खड़ी है। बरसात और हल्की ओलावृष्टि होने से करीब 60 फीसदी नुकसान हुआ है। कहा, अब फसलों में सडांध पैदा हो जाएगी।
वहीं सरीला, जलालपुर, भेड़ी, धौहल, धगवां आदि गांव में बरसात होने से खेतों में कटी पड़ी फ सलों को भारी क्षति होने की आशंका है। बताया जाता है कि यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो जो थोड़ी बहुत बची फसल भी किसान के हाथ से चली जाएगी।