फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   theft in 6 house

छह घरों से लाखों की चोरी

Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
theft in 6 house
चोरी गए सामान की जानकारी देता सुम्मेरा। - फोटो : अमर उजाला

जिले में दो स्थानों पर छह घरों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी हो गए। राठ में कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ले में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों में घुसकर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली। वहीं बिवांर में पाटनपुर गांव में तीन घरों से चोर लाखों का माल ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


राठ में गुलाब नगर मोहल्ले में चोरों ने बृजेंद्र साहू पुत्र प्रभुदयाल साहू के घर को निशाना बनाया। चोर करीब डेढ़ हजार रुपये ले गए। इसके बाद चोर  अरविंद पत्नी ज्ञान सिंह यादव के घर पहुंचे। यहां से चोर मोबाइल और एटीएम कार्ड ले गए। सुम्मेरा पुत्र रमचंदी अहिरवार के घर में घुसे चोर कमरे में रखा बक्सा ले गए। सुम्मेरा ने बताया कि घटना के समय परिजन सो रहे थे। मंगलवार सुबह परिजनों ने कमरे में सामान फैला देखा तो हड़कंप मच गया। सुम्मेरा ने बताया कि बक्से में सोने की सुतिया, झुमकी, चांदी की पायलें, बिछुआ और 20 हजार नगद थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


 उधर बिवांर में सोमवार रात करीब दो बजे पाटनपुर गांव में नीरज पुत्र रामसजीवन प्रजापति के घर में घुसकर चोरों ने लाखों का माल चुरा लिया। रामसजीवन ने बताया कि रात करीब दो बजे चोर घर में घुसे। मंगलवार सुबह जागने पर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा था। जेवरों का बक्सा गायब था। इसमें करीब ढाई लाख के जेवर और 10 हजार रुपये थे। ग्रामीणों ने उसे बताया कि बिदोखर निकास की ओर खेत में उसका खाली बक्सा पड़ा है। पीड़ित ने बिवांर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बिंदू खंगार के घर से भी चोरों ने हजारों का माल चुरा लिया। दीपू का म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। पीडितों ने थाना बिवांर मे तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed