फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man beaten and robbed Chen

युवक को पीटकर लूटी चेन

Fri, 15 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The young man beaten and robbed Chen
लूट - फोटो : amar ujala

राठ कस्बे के जुलेहटी मोहल्ले में शादी में शामिल होने जा रहे युवक को तीन लोगों ने जमकर मारापीटा। आरोप है कि मारपीट कर उसकी सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जुलेहटी निवासी राजाराम सैनी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उसका पुत्र वीरेंद्र सैनी कुर्रा रोड स्थित शिवम पैलेस में आयोजित एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने पैदल जा रहा था।
विज्ञापन


तभी रास्ते में प्रहलाद, कल्लू पुत्रगण रमाशंकर कुशवाहा निवासी बड़ी जुलेहटी अपने चार अज्ञात साथियों के साथ नशे की हालत में आया और तमंचा लहराकर गालियां देने लगा। वीरेंद्र ने जब विरोध किया तो अकारण ही उसे मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि युवकों ने उसे जमकर मारापीटा और सोने की चेन लूट कर ले गए। सूचना पर जब तक घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। बताया कि रात करीब 11 बजे फिर आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर के बाहर आए और हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगा।

हवाई फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed