{"_id":"58adced54f1c1b8716b234be","slug":"the-two-sides-went-into-antagonism-towards-the-poles-sticks-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुन्नस में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुन्नस में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के उपरौस मोहल्ले में पुरानी खुन्नस को लेकर बुधवार को सुबह दो पक्षाें में जमकर कुल्हाड़ी, लाठी डंडे चलने के साथ पथराव हुआ। दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के दो लोगों की गंभीर हालत होने पर जिला सदर अस्पताल भेजा है। उपरौस मोहल्ला निवासी सतीश त्रिवेदी ने
पुलिस में सूचना दी है कि साढ़े छह बजे उसकी पत्नी राजकुमारी झाडू़ लगा रही थी। तभी पड़ोसी देवेश कुमार पुत्र जागेश्वर, उसका भाई देवेंद्र शुक्ला व देवेश की पत्नी व पुत्र और लड़की उसकी पत्नी पर हमलावर हो गए। शोर शराबा सुनकर जब वह दूसरी मंजिल से नीचे आया तो उसे व उसके बेटे अभिषेक पर
लाठी डंडों से वार करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे उनके गहरी चोटें आई हैं। परिवार के राजकुमार व उसकी पत्नी के कुल्हाड़ी लगी है। जबकि लाठी के वार से उसका हाथ जख्मी हो गया। उधर, दूसरे पक्ष के देवेश कुमार ने सतीश त्रिवेदी, उसकी
विज्ञापन
पत्नी, बेटे आदि पर आरोप लगाया कि इन्होंने उसे, उसके भाई देवेंद्र, मां बिट्टन पर वार कर गहरी चोटें पहुंचाई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षाें को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।