फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The nephew's murder of aunt in the greed of the land

जमीन के लालच में भतीजे ने की चाची की हत्या

Wed, 08 Mar 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
The nephew's murder of aunt in the greed of the land
मृतका के भांजे से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जमीन के लालच में भतीजे ने अपनी चाची को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी को यूपी 100 की पुलिस ने पकड़ उसे थाने की पुलिस को सुपुर्द किया।थानाक्षेत्र के निवादा गांव में बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे गांव के ही बीरेंद्र पुत्र चुनूबाद ने अपनी चाची रामबाई (65) पत्नी रामगोपाल पाल को शौच
विज्ञापन


जाते समय गांव के बाहर कु ल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी मृतका का भांजा जगनंदन पुत्र परसन निवासी किसवाही थाना सिसोलर ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल से कु छ दूरी पर ही वह भी शौच कर रहा था। तभी जोर-जोर से चीखने और मदद के लिए चिल्लाने की आवाजें आईं तब उसने देखा
विज्ञापन


कि आरोपी बीरेंद्र कुल्हाड़ी से महिला पर वार कर रहा था। देखते ही देखते महिला चिल्लाते हुए जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का मैसेज मिलते ही यूपी 100 सायर गांव से निवादा पहुंच गई। जिसमें तैनात कमांडर राधाकांत शुक्ल व सह कमांडर अमित कुमार ने गांव के बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


ही तालाब के किनारे आरोपी बीरेंद्र को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी जो घर में धो कर रख आया था वह भी सौंप दी। मृतका के पति रामगोपाल की पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है।


नौ बीघे जमीन पर आरोपी की थी निगाहें
निवादा गांव में बुधवार की सुबह हुई वृद्ध महिला की हत्या के पीछे महज नौ बीघा जमीन का लालच बताया जा रहा है। बताया गया कि मृतका रामबाई पाल की खुद की कोई संतान नहीं थी। जिस वजह से उसके पारिवारिक भतीजे बीरेंद्र की उसकी जमीन पर नजर थी। जिसके चलते उसने अपनी चाची की कु छ दिनों

तक सेवा भी की। गांव के लोगों ने बताया कि जब महिला को आभास हुआ कि वह जमीन के लालच में वह उसकी सेवा कर रहा है तो उसने अपने भतीजे से कन्नी काटना शुरू कर दिया। वही मृतका के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले भांजे जगनंदन का रहना भी आरोपी बीरेंद्र को खूब खटकता था। यह बात आरोपी

बीरेंद्र ने खुद कबूलते हुए बताया कि सारी फसाद की जड़ उक्त जगनंदन ही है। जिसके कहने पर उसकी चाची अपनी जमीन बेंच रही थी। जगनंदन ने यह भी बताया कि मृतका अपनी जमीन बेंचना चाहती थी। जबकि जमीन में बीरेंद्र की निगाहें लगी थी। बताया कि करीब 10 साल पहले बीरेंद्र के भाई दलपत ने बहला


फुसला कर मृतका के पति अपने चाचा रामगोपाल से वसीयत करवा ली थी। लेकिन जब रामबाई को पता चला तो उसने वसीयत कटवा दी। महज नौ बीघा जमीन के लालच में हुई हत्या से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed