फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   the mobile tower run put Night-line

कटिया डाल चला रहे थे मोबाइल टावर

Fri, 06 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 06 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन का अभियान

विज्ञापन
जारी है। विभाग की टीम ने कुरारा कस्बा और दो गांवों में बिजली की चोरी करते 16 लोगों को पकड़ा। इसमें एक मोबाइल टावर में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर कंपनी के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

पावर कारपोरेशन के एसडीओ कुमार सौरभ अवर अभियंता जगदीश प्रसाद और कुरारा सबस्टेशन के जेई विकास श्रीवास्तव ने चेकिंग अभियान चलाया।

बताया कि शेखूपुर गांव में भूपत, रामखिलावन, सोबरन, आनंद कुमार, अजय कुमार और अशोक कटिया डालकर बिजली जलाते पाए गए। इन लोगों के मकानों पर पड़ी केबिल जब्त कर ली गई। जेई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कुरारा कस्बे में टीम ने छापामारी अभियान चलाया।

इसमें एक प्राइवेट कंपनी के टावर का कनेक्शन बेरी फीडर से होने के बावजूद टाउन फीडर से अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपभोग करते पाया गया। इसमें इलेक्ट्रीशियन कुलदीप, संचालक पप्पू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

बताया कि कुरारा के बाबू सोनी, रामशंकर सोनी, नफीस तथा रघवा गांव के रामविशाल पुत्र गोपाल व रामविशाल पुत्र सब्बी, बाबू सिंह, मइयादीन और सुरेंद्र पाल को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की थाना कुरारा में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed