{"_id":"5829c88e4f1c1b55368fe09b","slug":"the-lovers-of-the-poisoned-killed-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने जहर खाया, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने जहर खाया, प्रेमिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रेमी कानपुर अस्पताल में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाक्षेत्र के दरियापुर निवासी रामबाबू यादव (22) पुत्र रामदयाल व वंदना (18) पुत्री स्व.मंगल भुर्जी का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा थालेकिन दोनों परिवारों द्वारा उनका प्रेम स्वीकार नहीं था। इसी के चलते सोमवार को तड़के करीब चार बजे प्रेमी युगल ने दयाराम के बाड़े में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे प्रेमिका वंदना की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जब लोगों ने रामबाबू को तड़पते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। प्रेमिका वंदना के चाचा दयाराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वंदना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में चर्चा है कि रामबाबू व वंदना आपस में प्रेम करते थे लेकिन परिजनों को यह बात गवारा नहीं लगी। कहा कि शायद इसी से आहत हो दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। युवती के चाचा दयाराम ने कहा कि वंदना का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था इसीलिए उसने जहर खाकर जान दे दी है।
विज्ञापन