फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The life of the young woman friend hurt by charges

सहेली के आरोप से आहत युवती ने दी जान

Sat, 14 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहेली से छेड़छाड़ में युवक का सहयोग करने के आरोप से आहत युवती ने जहर खा
विज्ञापन
लिया। अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।

एक गांव की 18 वर्षीय युवती ने अपनी सहेली को होली मिलन के बहाने घर में बुलाया था। सहेली ने घर जाकर परिजनों को बताया कि युवती के घर एक युवक पहले से ही मौजूद था। आरोप लगाया कि दोनों ने उसे नाश्ते में नशीला पदार्थ खिला दिया।

अर्द्धबेहोशी की हालत में युवक ने उससे अश्लील हरकतें की। युवती ने 10 मार्च को सहेली और युवक के खिलाफ छेड़खानी और दलित उत्पीड़न का मुकदमा जरिया थाने में दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश पांडेय ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की।

युवती के पिता ने बताया कि सहेली के आरोप से उसकी बेटी आहत थी। शनिवार को उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे राठ सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। थानाध्यक्ष अमर सिंह यादव ने बताया कि मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में झूठी रिपोर्ट से आहत होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed