फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The issue raised in farmers' fertilizer

किसान दिवस में उठा खाद का मुद्दा।

Thu, 22 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 22 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
The issue raised in farmers' fertilizer

किसान दिवस में किसानों ने राहत पैकेज की धनराशि को

विज्ञापन
बंटवाने और यूरिया खाद न मिलने सहित कई मुद्दे उठाए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ एबी सिंह ने समस्याओं का समय से निस्तारण कराने की बात कही। कुरारा कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी के बैठक में न आने पर सीडीओ ने कहा कि कड़ी चेतावनी के साथ पत्र लिखा जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसान सुशील चंद्र शुक्ला ने कहा कि जिले में 47.68 करोड़ रुपये राहत पैकेज का आया है। इस पर किसान ने उप कृषि निदेशक से जानकारी मांगी। उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने बताया कि लाभार्थियों की सूची एडीएम की देखरेख में तैयार की जा रही है।

सूची बनने के बाद लाभार्थियों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी। पतारा गांव में बन रहे 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन के बारे में अधिशासी अभियंता ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए अभी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

किसान शिवप्रसाद ने यूरिया खाद न मिलने का मुद्दा उठाया। किसान नेता बलराम दादी ने मांग की कि सर्दी में किसान दिवस की बैठक का समय सुबह 10 की बजाय 11 बजे किया जाए। मेरापुर व रमेड़ी कैनाल को ऊंचा करने के लिए सहायक अभियंता लघु डाल नहर ने कहा कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

किसान धर्मपाल ने कहा कि सरीला क्षेत्र मे रामगंगा कमांड द्वारा कराए गए मेड़बंदी के कार्य की शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। इस पर उपकृषि निदेशक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। कुरारा कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर सीडीओ ने कहा कि कड़ी चेतावनी के साथ पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed