फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rajesh, accused of a woman's murder, arrested from Ayodhya

Ambedkar Nagar News: महिला की हत्या का आरोपी राजेश अयोध्या से गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rajesh, accused of a woman's murder, arrested from Ayodhya
भीटी। बनखोदवा गांव में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी राजेश निषाद को भीटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसकी पत्नी नीता और बेटा अजय निषाद पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने राजेश को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, आरोपी के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने के मामले की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते 12 अक्तूबर को बनखोदवा गांव में पड़ोसी अजय निषाद ने दीवार फांदकर घर में घुसने के बाद महिला की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि अजय अपने पिता राजेश और महिला के बीच कथित अवैध संबंधों से नाराज था। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर अजय, उसके पिता राजेश कुमार निषाद और मां नीता के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि तीनों की हत्या की साजिश और वारदात में संलिप्तता थी। साथ ही मृतका के पति रामयश और उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने अजय और उसकी मां नीता को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि राजेश फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार को उसे अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पूछताछ में राजेश ने कार जलाने से इन्कार किया है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब कार जलाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed