फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Truck falls into a ditch near Pangola; driver saves his life by jumping out

Chamba News: पंगोला के पास खाई में गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 15 Oct 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Truck falls into a ditch near Pangola; driver saves his life by jumping out
पंगोला के पास खाई में गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान। जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के चंबा-तीसा मार्ग पर वीरवार को पंगोला के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक चंबा से तीसा की ओर जा रहा था। पंगोला के समीप पहुंचने पर वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे चालक का ट्रक पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। खतरे को भांपते हुए चालक ने समय रहते छलांग लगा दी और संभावित गंभीर हादसे से बच गया। घटना के बाद क्षेत्र में हादसे को लेकर चर्चा रही। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण चंबा-तीसा मार्ग पर कई तीखे मोड़ हैं, जहां वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में चालकों को सावधानी बरतने और वाहनों की नियमित जांच करवाने की जरूरत है। हादसे में ट्रक को हुए नुकसान और अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed