फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The father was killed by the son

पिता की हत्या बेटे ने ही की थी

Wed, 17 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
The father was killed by the son

एक महीने पहले औडे़रा गांव में घर के बाहर सो रहे

विज्ञापन
वृद्ध के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मंझले बेटे ने अपने एक साथी के साथ जमीन क ीखातिर पिता को मार डाला था। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया, जबकि साथी फरार है।

कोतवाली के औड़ेरा गांव निवासी प्रेमचंद (70) के तीन पुत्र है। उसके दो पुत्र मंगल और रविंद्र गांव में रहते है। जबकि तीसरा पुत्र आनंद उर्फ अनंतराम उसके साथ गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता था।

प्रेमचंद्र के पास 6 बीघा जमीन थी। जिसमें उसके तीनों पुत्र खेती किया करते थे। कोतवाली इंचार्ज रामाश्रय यादव ने बताया कि प्रेमचंद्र ने अपनी कुछ जमीन आनंद को ज्यादा दे दी थी।

इसकी जानकारी जब प्रेमचंद्र की पत्नी फु ल्ली को हुई तो उसने विरोध जताकर कहा जितनी जमीन आनंद को दी, उतनी ही जमीन उसके छोटे बेटे रविंद्र को दे।

कुछ जमीन हाथ से न निकल जाए इसे लेकर आनंद परेशान हो उठा और उसने पिता को ही रास्ते से हटाने की सोच ली। 14 मई की रात आनंद ने खेत में बने घर के बाहर सो रहे पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की जांच पड़ताल में एक महिला का चरित्रहीनता का भी मामला प्रकाश में आया। बताया कि  घटना के दौरान आनंद क ा साथी अभी फरार है।

जिसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में मृतक के बड़े बेटे मंगल ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed