फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The farmer troubled by debt poisoned him

कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी

Sun, 10 Feb 2019 11:44 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sun, 10 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
The farmer troubled by debt poisoned him
किसान की मौत पर सीएचसी में खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बैंक से कर्ज चुकाने का नोटिस मिलने के बाद परेशान किसान ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के भाई दुर्जन सिंह ने बताया उस पर तीन बैंकों का कर्ज था।        
विज्ञापन


जरिया थाने के खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी किसान भानसिंह (35) पुत्र विश्वनाथ राजपूत के पास करीब 18 बीघा खेती है। उसके भाई दुर्जन सिंह ने बताया भान सिंह ने आठ बीघा खेती गिरवी रखकर एक लाख रुपये कर्ज लिया है। बाकी खेतों पर इस साल गेहूं की फसल बोई थी। भान सिंह पर तीन बैंकों का कर्ज है। किसान के भाई दुर्जन सिंह ने बताया 2012 में भान सिंह ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक जरिया से करीब 10 लाख का कर्ज लिया था।
विज्ञापन


अभी दो साल पहले उरई की एक प्राइवेट बैंक से कर्ज लिया। जिसका दो दिन पहले नोटिस आया था। नोटिस आने के बाद वह परेशान रहने लगा और रविवार दोपहर करीब एक बजे वह फसल देखने के बहाने खेत गया और वहीं पर जहर खा लिया। खेतों के आसपास बकरियां चरा रहे चरवाहों ने जब उसे तड़पते देखा तो परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। किसान के दो पुत्र शशिकांत, हिमांशु और एक पुत्री कामिनी हैं। किसान की मौत पर पत्नी सुनीता का रोरोकर बुराहाल है। इस मामले में एसडीएम रावेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना मिली है जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed