फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The elderly suffering from the disease died

बीमारी से परेशान अधेड़ ने जान दी

Sat, 22 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The elderly suffering from the disease died
आत्‍महत्‍या - फोटो : अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)। बीमारी से परेशान अधेड़ ने खेत में लगे बबूल के पेड़  पर फांसी लगा ली। मौके पर ही अधेड़  ने दम तोड़ दिया।  कोतवाली के अकौना गांव निवासी प्रकाश पुत्र किशोरी लाल लोधी ने बताया कि उसके भाई विश्वनाथ के शरीर में नसों में खून जमने की शिकायत थी। इससे उसका शरीर सुन्न पड़ जाता था। इसको लेकर उन लोगों ने उसका इलाज भी कराया लेकिन आराम नहीं मिला। प्रकाश ने बताया कि विश्वनाथ का पीजीआई लखनऊ में भी इलाज कराया। शनिवार की सुबह करीब छह बजे बीमारी से परेशान विश्वनाथ शौच करने अपने खेतों में गया। वहां लगे एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। खेतों के आसपास मौजूद किसानों ने जब उसे लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे नीचे उतारा। तब तक उसने दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed