फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The driver was shot and wounded

गोली मारकर चालक को किया घायल

Wed, 11 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Wed, 11 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
The driver was shot and wounded
थाना ललपुरा परिसर में एसआई मेवालाल से बहस करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ललपुरा थानाक्षेत्र के बहदीना-अछपुरा गांव में बेतवा नदी से ट्रैक्टर-ट्राली में मोरंग भरकर ले जा रहे चालक को गुंडा टैक्स वसूलने वालों ने गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों ने हमलावर को दबोच कर उसकी दोनाली बंदूक छीन कर पुलिस को सौंप दी। परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। सूचना पर थाना पहुंचे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।

अछपुरा गांव निवासी रामकुमार मंगलवार रात गांव में बन रहे एक मंदिर निर्माण के लिए बेतवा नदी से ट्रैक्टर-ट्राली में मोरंग भरकर ला रहे थे। तभी रास्ते में एक बैरियर पर टैक्स न देने पर उस पर कुछ लोगों ने फायर झाेंक दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घायल के भाई संजय पाल ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बिवांर थाने के खड़ेही गांव निवासी श्यामबाबू व कुरारा थाने के पतारा निवासी शंभू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घायल के भाई संजय पाल ने बताया कि उसने गोली मारने की घटना में मुन्ना पट्टीदार निवासी सायर थाना बिवांर, शंभू पतारा कुरारा, अंकुर तिवारी और दो अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने मुन्ना पट्टीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। घायल चालक के भाई ने बताया कि गांव के तुलसीराम, हरीराम व रामराज के खेत सायर निवासी मुन्ना पट्टीदार किराये पर लिए है। इसी खेत पर बैरियर लगाकर मौरंग भरे ट्रैक्टरों से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। इस घटना के बाद उसके भाई के साथ मौके पर मौजूद गांव के ही सुरेंद्र, जितेंद्र ने एक आरोपी से दोनाली बंदूक छीनकर रात में ही पुलिस को दे दी। लेकिन पुलिस बंदूक का जिक्र नहीं कर रही है। एसओ मोहम्मद अली ने बताया कि मुकदमा वादी की तहरीर पर ही दर्ज किया जाता है। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ललपुरा में मौजूद अछपुरा के संतराम, वीरेंद्र, राजेंद्र, रामलखन, हनुमान, ज्ञान सिंह, राहुल, बच्ची ने पुलिस पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रति ट्रैक्टर ट्राली 100 रुपये प्रति चक्कर वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed