{"_id":"e9440599ffa198570c0d1f7223cfeddb","slug":"the-crowd-of-devotees-in-the-temple-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में लगी भक्तों की भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा कस्बे का 62 वर्ष पुराना ऐतिहासिक जवारा मेला बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुुओं ने मां कालका देवी मंदिर में माथा टेक कर मन्नतें मांगी। जवारा जुलूस में हाथी, घोड़े मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं दूसरी ओर मन्नतें पूरी होने पर देवी भक्तों ने मां के दरबार में कलश व घंटा चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर से जवारा मेला की शुरूआत अमृत दाऊ राजपूत व विश्राम कुशवाहा के दिवालों से हुई। जुलूस उठकर वांई महतौ की अथाई में पहुंचा। जहां से पुरवा मुहाल में महेश्वरी माता को प्रणाम कर चार थोक मुहाल में शीतला माता मंदिर, रहूनियां मुहाल से होता हुआ गुदरियां बाबा के स्थान पर पहुंचा।
विज्ञापन
गुदरिया बाबा में एक सैकड़ा से अधिक देवी भक्तों ने गालों में सांग धारण कर मां दुर्गा के प्रति आस्था जताई। जुलूस का समापन मां कालिका देवी मंदिर में हुआ। इस दौरान देवी भक्तों ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं व कन्याओं ने अपने अपने जवारे प्रांगण में बने तालाब में विसर्जित किए। जुलूस की एक दर्जन हाथी अगुवाई की।
विज्ञापन
जुलूस में घोडे़, बैंडबाजों की धुनों में थिरकते रहे। जुलूस में काली व भैरव के बीच चल रहे तनातनी के माहौल के बीच दोनों को संभालने में देवी भक्तों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके साथ जवारा जुलूस में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
जवारा जुलूस की व्यवस्था में ग्राम प्रधान महेंद्र राजपूत, पूर्व प्रधान रसिक लाल, अमृत दाऊ, ब़ृजलाल बाबा, शिवकुमार द्विवेदी, कैलाश दीक्षित, बंगाली भाई साहब, सुनील कुमार, अमित द्विवेदी, रहीस खान, नासीरूद्दीन, राजा पांडेय का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।