फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The common man is suffering from a hard day strike

दिनभर की हड़ताल से आम आदमी हुआ बेहाल

Thu, 03 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Thu, 03 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
The common man is suffering from a hard day strike

एआईबीईए के आह्वान पर बुधवार को हुई हड़ताल से भारतीय

विज्ञापन
स्टेट बैंक के कर्मचारियों को छोड़कर सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियाें के हड़ताल पर चले जाने से बैंकों में काम ठप रहा।

हड़ताल से करोड़ों रुपयों का लेनदेन प्रभावित रहा। वहीं, हड़ताल के चलते रोडवेज की सेवाएं चार घंटे ठप रहीं। यात्री वाहनों के इंतजार में घंटों भटके। बाद में रोडवेज बसों का संचालन फिर शुरू किया गया।


एआईबीईए के आह्वान पर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। सुबह रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कामगारों ने हड़ताल के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया, जिससे राठ से कानपुर, झांसी, दिल्ली, बनारस, महोबा, उरई की ओर जाने वाली बसों का संचालन ठप रहा।

करीब आठ बजे जब परिषद के कर्मचारियों को जानकारी हुई कि उनके संगठन से संबंधित हड़ताल नहीं है तो कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर बसों का संचालन शुरू कर दिया।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री विजय नारायन विश्वकर्मा ने बताया कि जानकारी के अभाव में कर्मचारियों की हड़ताल हो गई थी।

सुबह चार बजे से आठ बजे तक बसों का संचालन ठप रहने से रोडवेज को हजारों रुपयों के राजस्व का नुकसान हुआ। सुबह के समय झांसी, कानपुर, बांदा, उरई की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित निजी बैंकों में काम करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर रहे।


बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक जीएन अनुरागी ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप किए जाने से सभी बैंकों का करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

हालांकि एसबीआई बैंक में कामकाज होता रहा। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम में एआईआईईए के सदस्यों ने वेतन पुनर्निर्धारण पेंशन विकल्प न्यूनतम वेतनमान को लेकर हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed