{"_id":"5bd20984bdec22697455724b","slug":"the-body-of-a-young-man-got-hung-in-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव कुएं में लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव कुएं में लटका मिला
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसोलर गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव कुएं में लटका मिला। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कुएं के बाहर निकाला और शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिसोलर गांव में गुरुवार तड़के कुएं में रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। जिसे देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीणाें की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त गांव के ही राकेश उर्फ मुसुआ (32) पुत्र बब्बू गुप्ता के रूप में की है।
उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके भाई बिलास ने बताया तीनाें भाइयों का बंटवारा हो चुका है। राकेश रात में खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह उसकी लाश कुएं में लटकी मिली। उसकी मौत को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं। थाना प्रभारी प्रदीप यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।