{"_id":"5cc1f854bdec22143f759f3b","slug":"the-angry-family-jammad-road-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, हंगामा
Thu, 25 Apr 2019 11:41 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर भीड़ को समझाते सीओ अनुराग सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात करीब पौने दस बजे बाजार से घर वापस जा रहा बाइक सवार युवक ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गया था। हादसे से गुस्साए उसके परिजनों ने कस्बावासियों की मदद से घटनास्थल पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। एसओ की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर अनुराग सिंह ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
चांदथोक निवासी अखिलेश उर्फ छुट्टन का पुत्र अभिषेक उर्फ गोली दुबे (22) बुधवार की रात करीब पौने दस बजे बिना हेलमेट लगाए बाइक से बाजार से घर वापस जा रहा था। बांदा मार्ग पर कमलेश तिराहे के निकट इसकी बाइक को मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक टक्कर मारकर कुचलता हुआ निकल गया। साथ ही उसके पीछे आ रहा दूसरा ट्रक भी कुचलता हुआ निकल गया।
ट्रकों के निकलने के बाद बाइक नंबर से मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आए और घटना को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के साथ कस्बावासियों ने भी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर शव के पास बैठकर जाम लगा दिया। जिससे बांदा मार्ग पर जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही परिजनों का आक्रोश में नारेबाजी शुरू कर
विज्ञापन
दी। जिससे असहाय नजर आ रहे थानाध्यक्ष ने अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
सूचना मिलने पर सीओ सदर अनुराग सिंह कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों व कस्बावासियों को समझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर करीब तीन घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। युवक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मानसिक रूप से कमजोर है। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।