फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The acting and singing lured with Bollywood stars

फिल्मी कलाकारों ने अदाकारी और गायन से लुभाया

Fri, 17 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 17 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
The acting and singing lured with Bollywood stars

भूकंप पीड़ितों की मदद को बुधवार रात कस्बे के एक गार्डन में आयोजित

विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार नाइट में मुंबई के फिल्मी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों में नृत्य कर जहां वाहवाही लूटी वहीं गायन से समां बांध दिया। मंच से कलाकारों ने लोगों से भूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आने की अपील की।

बॉलीवुड स्टार नाइट का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’, सरीला स्टेट की राजमाता शैफाली सिंह और विधायक गयादीन अनुरागी ने दीप प्रज्जवलित कर की।

इसके बाद झांसी से आई अदाकारा शैली ने ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी गीत सुनाया। इसके बाद फिरोज ने जहां डाल डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा वह भारत देश है मेरा सुनाया तो दर्शक झूम उठे।

इस दौरान मुंबई से आए फिल्मी कलाकार एवं जुबली स्टार हेमंत बिरजे ने टार्जन फिल्म में बोली गई हू बहू आवाज सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जूनियर मिथुन ने जोरदार डांस किया तो मिनी शक्ति कपूर ने फिल्मों की विभिन्न प्रकार की आवाजें सुनाकर वाहवाही लूटी। अभी हाल ही में बॉलीवुड में इंट्री करने वाली अदाकारा फेरी प्रिया ने मंच पर जोरदार ठुमके लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम आयोजक फिल्म स्टार नरेंद्र आनंद उर्फ टिल्लू ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया। मिनी जगदीप ने दर्शकों को खूब हंसाया। आधी रात तक चले फिल्मी सितारों के इस कार्यक्रम में दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed