फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teachers and children brutally beaten

टीचरों ने बच्चों को बेरहमी से पीटा

Sat, 14 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 14 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers and children brutally beaten

अलग-अलग प्राइवेट स्कूलों में दो नौनिहालों की

विज्ञापन
शिक्षकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पहला मामला जरिया थाना के चंडौत गांव का है। प्रबंधक व अध्यापक ने यूकेजी के छात्र को बेरहमी से पीटा। दूसरा मामला मुस्करा कस्बे का है। यहां शिक्षक ने कक्षा 6 की छात्रा की पिटाई कर दी। दोनों मामलों की तहरीर थानों में दी गई है।

मुस्करा कस्बे के एसपीपी विद्यालय में फूलसिंह कुशवाहा की पुत्री आस्था कक्षा 6 में पढ़ती है। बीमार होने के कारण आस्था चार दिन तक स्कूल नहीं जा पाई। शनिवार को जब विद्यालय पहुंची तो कक्षा अध्यापक महेंद्र कुमार ने गैरहाजिरी का कारण पूछा। छात्रा ने बीमार होना बताया तो शिक्षक ने उसकी छड़ी से तब तक पिटाई की, जब तक छड़ी टूट नहीं गई।

छात्रा ने परिजनों को यह बात बताई। आक्रोशित पिता छात्रा को लेकर खंड शिक्षाधिकारी के पास गया और कार्रवाई की मांग की। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय बिना मान्यता चल रहा है। इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी जा चुकी है। बीएसए ने बताया कि विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सरीला प्रतिनिधि के अनुसार जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत में ब्रह्मानंद विद्या मंदिर चलता है। यहां यूकेजी में गांव के विनोद का पांच वर्षीय पुत्र ऋषि पढ़ता है। शुक्रवार को उसकी पेंसिल साथी भोला ने चुरा ली थी। इस पर दोनों बच्चे आपस में झगड़ गए। विनोद ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक धीरेंद्र और अध्यापक बबलू ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे पीठ पर लाल निशान बन गए।

बताया कि बच्चा इतना सहमा है कि वह कुछ खा पी नहीं रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। प्रबंधक ने बच्चे की पिटाई स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पीठ पर उंगली के निशान हैं। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed