{"_id":"6a96d79df3fa9ecdd108e283","slug":"drug-smuggler-arrested-with-chitta-in-paonta-sahib-shimla-news-c-177-1-ssml1030-187723-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पांवटा साहिब में चिट्टे सहित नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पांवटा साहिब में चिट्टे सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम ने व्यक्ति से किया 3.21 ग्राम स्मैक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांवटा साहिब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 3.21 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस की टीम बद्रीपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तारूवाला में एक पुरानी पानी की टंकी के नीचे बने कमरे में एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान विजय सिंह निवासी ज्वालापुर, निहालगढ़, पांवटा साहिब के कब्जे से 3.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।