फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of obstructing official work and assaulting two employees.

Mandi News: सरकारी काम में बाधा डालने और दो कर्मियों से मारपीट का आरोप

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of obstructing official work and assaulting two employees.
पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में सड़क कार्य में बाधा डालने और लोक निर्माण विभाग के दो कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत क्यारी निवासी और लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर तन्नू ने दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार बीते सोमवार को तन्नू अन्य कर्मचारियों के साथ घीड़ी में सड़क खोलने के काम में जुटा था। काम पूरा करने के बाद कर्मचारी सरकारी जेसीबी से सुंदरनगर लौट रहे थे। भग्यार के पास एक व्यक्ति ने कार जेसीबी के आगे खड़ी कर सड़क कार्य को लेकर कर्मचारियों से बहस और गाली-गलौज की। जेसीबी ऑपरेटर के समस्या दूर करने का आश्वासन देने पर कर्मचारी दोबारा घीड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि काम पूरा होने के बाद चार पुरुष और एक महिला ने जेसीबी का रास्ता रोक लिया। ऑपरेटर भूप सिंह के नीचे उतरने पर राज कुमार ने कथित तौर पर डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे तरुण कुमार से भी मारपीट की गई। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed