{"_id":"6a9717d659553e66e20afeec","slug":"three-accused-caught-with-stolen-dj-trolley-villagers-beat-them-up-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164070-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चोरी की डीजे ट्रॉली के साथ तीन आरोपी पकड़े, ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चोरी की डीजे ट्रॉली के साथ तीन आरोपी पकड़े, ग्रामीणों ने पीटा
Tue, 01 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बंधुआकला थाने में खड़ी डीजे ट्राॅली। स्रोत-पुलिस
अलीगंज। बंधुआकला के मनियारी दाउदपुर गांव से सोमवार देर रात चोराें ने डीजे ट्रॉली पार कर दी। चोरी कर भाग रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घेराबंदी कर रामपुर गांव के पास से पकड़ लिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने तीनों युवकों को जमकर पीटा। आरोपियों के पास से चोरी की डीजे ट्रॉली भी मिल गई।
मनियारी मजरे दाउदपुर निवासी शिवशंकर गुप्ता के मुताबिक उन्होंने सोमवार शाम डीजे ट्रॉली को घर के सामने खड़ा किया था। आरोप है कि देर रात 12 बजे एक बाइक से पहुंचे दो लोगों ने रेकी करने के बाद अपने अन्य साथियों को बुलाया। इसके बाद चोर डीजे ट्रॉली को अपने पिकअप से बांधकर भागने लगे। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने शिवशंकर गुप्ता को घटना की जानकारी दी।
शिवशंकर गुप्ता अन्य ग्रामीणों के साथ अपनी डीजे ट्रॉली को खोजने निकले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रामपुर गांव के पास पुलिस व ग्रामीणों की घेराबंदी के बीच डीजे ट्रॉली व पिकअप को पकड़ लिया गया। वाहन पर सवार अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के हरदोइया निवासी दिव्यांशु यादव, पिछौरा निवासी संदीप निषाद व अमन यादव की पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बंधुआकला थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।