{"_id":"6a96b92bec6b1ee35a03ede7","slug":"accused-arrested-in-chitta-case-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-168611-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टा मामले का मुख्य तस्कर चंडीगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टा मामले का मुख्य तस्कर चंडीगढ़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी पेशे से मेकेनिक, इस काम की आड़ में करता था मादक पदार्थों की अवैध बिक्री
मामले में कुमारसैन पुलिस ने पहले 11.35 ग्राम चिट्टा के साथ चार व्यक्तियों को किया है गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस ने चिट्टे के मामले में मुख्य तस्कर नरेश कुमार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कुमारसैन थाना में दर्ज मामले की बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच के बाद हुई है। आरोपी पेशे से मेकेनिक है और इस काम की आड़ में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करता था।
रामपुर बुशैहर डिटेक्शन टीम ने 23 अगस्त को सोफा कैंची, किंगल के पास एक रिकवरी वैन की तलाशी ली थी। इस दौरान वैन से 11.35 ग्राम चिट्टा मिला था। पुलिस थाना कुमारसैन में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कुलदीप, ललित, विक्रम और संजीव कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर उनके सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल की। पुलिस हिरासत में आरोपी ललित कुमार ने खुलासा किया कि बरामद चिट्टा उन्हें नरेश कुमार ने मनीमाजरा, चंडीगढ़ में उपलब्ध करवाया था। नरेश कुमार मनीमाजरा, चंडीगढ़ के इंदिरा कॉलोनी का निवासी है और उसकी उम्र 60 वर्ष है। प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जिला शिमला पुलिस की एक टीम ने चंडीगढ़ में कार्रवाई की। टीम ने मुख्य सप्लायर नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने नरेश कुमार को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि जिला शिमला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार किया है।