फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   teacher student beaten on the break Guava

अमरूद तोड़ने पर टीचर ने छात्र को पीटा

Wed, 09 Nov 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
 teacher student beaten on the break Guava
मारपीट पर पीठ दिखाता छात्र। - फोटो : अमर उजाला

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार के छात्र ने अमरूद तोड़ लिया। इस पर सहायक अध्यापक ने रबड़ की बेल्ट से मारापीटा। छात्र के पूरे शरीर में बेल्ट के निशान देखे जा सकते हैं। घटना के तीसरे दिन  भी छात्र के पेट है। छात्र का इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है। आरोपी शिक्षक उलाहना देने पर परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के हिस्से में अमरूद व आंवला के फलदार वृक्ष लगे हैं। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे स्कूल खुलने पर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाला छात्र संत प्रकाश (9) पुत्र रामपाल विद्यालय पहुंचने के बाद साथी छात्रों के साथ खेलने लगा और उसी समय अन्य छात्रों के साथ उसने पेड़  से अमरूद तोड़कर खाने लगा। छात्र को अमरूद खाते देखकर उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक दयाराम वर्मा ने साइकिल में सामान बांधने वाली रबड़ से जमकर पीटा। इससे छात्र जमीन पर गिरकर जोर से चिल्लाने लगा। इस पर अध्यापक ने छात्र को भगा दिया। घर पहुंचकर छात्र ने मां तेज कुमारी को आपबीती बताई। इस पर मां पुत्र को लेकर विद्यालय उलाहना देने पहुंच गई।
विज्ञापन


इस पर आरोपी सहायक अध्यापक ने उसकी मां के साथ भी अभद्रता करते हुए विद्यालय से भाग जाने के लिए कहा। साथ ही कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शिक्षक की धमकी से सहमी तेज कुमारी अपने पुत्र को लेकर घर ले गई और पीड़ा से कराह रहे पुत्र को कस्बे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई लेकिन उसे आराम न मिलने पर एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां छात्र को कुछ आराम लगा है लेकिन पेट दर्द से अभी भी उसे निजात नहीं मिली है। अध्यापक की मारपीट से छात्र सहमा हुआ है और विद्यालय जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यपिका गीता प्रजापति ने बताया कि अमरूद तोड़ने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक ने छात्र को पीटा है। आरोपी शिक्षक दयाराम वर्मा ने बताया कि छात्र ने अमरूद की पेड़ की डाल तोड़ दी थी। इसी वजह से उन्होंने साइकिल के ट्यूब से पीटा था। परिजनों के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। पीड़ित छात्र के बाबा गोपीपाल ने बताया कि आरोपी शिक्षक गांव के दबंग लोगों से राजीनामा कराने का दबाव बना रहा है। छात्र के पिता ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed