{"_id":"6ac94d74505973aa04003fc1","slug":"youth-dies-after-consuming-poisonous-medicine-palwal-news-c-24-1-pal1008-129000-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जहरीली दवा पीने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जहरीली दवा पीने से युवक की मौत
विज्ञापन
होडल। थाना अंतर्गत करमन गांव में घास मारने वाली दवा पीने से युवक मोनू की मौत हो गई। उसके पिता देशराज ने गांव के तीन युवकों पर उसके बेटे के साथ मारपीट करने और उसे गलत कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि मौत से पहले उसके बेटे ने वीडियो के माध्यम से तीनों युवकों के नाम बताए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देशराज ने बताया कि मनमोहन उर्फ मोनू के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की थी। उन्होंने सुमित, रोहताश और मिलन पर आरोप लगाए हैं। पिता के अनुसार, मारपीट और उकसावे के कारण उसके बेटे ने घास मारने वाली दवा पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के पूरे तथ्यों का पता चल सकेगा।