फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies in road accident while returning from meeting his paternal aunt's son.

Sambhal News: फुफेरे भाई से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident while returning from meeting his paternal aunt's son.
असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मुरथला निवासी अमन त्यागी उर्फ गौरव (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को अमन त्यागी बाइक पर सवार होकर ऐंचोड़ा कंबोह स्थित अपने फुफेरे भाई सचिन त्यागी से मिलने गया था। देर शाम वापस घर लौटते समय मनोटा-ऐंचोड़ा कंबोह मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौरव सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन घायल को आनन-फानन में मुरादाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही पत्नी आशी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे चार वर्षीय बेटी पार्थवी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed