शिक्षिका से रेप, वीडियो वायरल किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की देर शाम कस्बे से ट्यूशन पढ़ाकर वापस घर जा रही शिक्षिका को एक शोहदे ने अपने घर के अंदर खींच लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर नेट पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। इस पर शिक्षिका के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। लेकिन भनक लगते ही आरोपी मां-बाप के साथ घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।
कस्बे की एक शिक्षिका बस्ती से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर रविवार को देर रात घर जा रही थी। रास्ते में उसको मोहल्ले के दबंग गोविंद ओमर ने अपने घर के सामने रोक लिया और जबरिया घर के अंदर खींच ले गया। जहां नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को शोहदे ने वीडियो को नेट पर वायरल कर दिया।
वीडियो के नेट पर वायरल होने से युवती ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। साथ ही उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही। इस पर परिजनों में हड़कंप मच गया। रात अधिक होने पर परिजन थाने में तहरीर देने नहीं गए। इसी बीच दबंग शोहदा पीड़िता के घर जा धमका और पुलिस में जाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सुबह गांव से अपने वृद्ध बाबा को बुलाकर युवती ने छोटे भाई तथा बहनोई को घटना बताई साथ ही थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सबूत के तौर पर परिजनों ने थानाध्यक्ष आरके सिंह को नेट पर वायरल की गई वीडियो की क्लिप दिखाई। थानाध्यक्ष ने एसआई संजय सिंह को पुलिस बल के साथ आरोपी के घर भेजा।
लेकिन आरोपी को पुलिस आने की भनक लग गई और वह मकान में ताला डालकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
मप्र भाग सकता है आरोपी
कस्बे में ट्यूटर के साथ बलात्कार करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी के मप्र भागने की संभावना जताई जा रही है। उसके जानने वालों का दावा है कि वह अपने ननिहाल मप्र भाग गया होगा। उसके साथ मां-बाप भी वहीं जा सकते हैं। आरोपी के पिता का किराने का कारोबार है। दुकान पर भी ताला पड़ा हुआ है।
अश्लील वीडियो वायरल होने से टूटी सगाई
शिक्षिका के साथ बलात्कार के बाद अश्लील वीडियो वायरल होने से युवती की परेशानी बढ़ गई है। युवती की सगाई टूट गई है। इससे युवती के परिजन परेशान हैं। विकलांग मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्यूशन पढ़ाकर विकलांग मां व छोटे भाई का खर्च उठाने वाली युवती एमए फाइनल की छात्रा है। उसने कभी नहीं सोचा नहीं था कि उसकी जिदंगी में ऐसा तूफान आएगा।
रविवार तक इस परिवार में सब कुछ ठीक था। लेकिन देर शाम हुई घटना के बाद उसका सब कुछ उजड़ गया। युवती के बहनोई ने बताया कि हमीरपुर मुख्यालय में उसकी सगाई तय हुई थी। जो इस घटना के बाद वायरल वीडियो को देखकर होने वाले पति ने शादी से इंकार कर दिया। इससे युवती व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने रूधे गले से बताया कि उनका सब कुछ तबाह हो गया। अब तो उस नीच को फांसी हो, तभी चैन मिलेगा। बताया कि पति की मौत के बाद वह बेसहारा हो गई थी। रिश्तेदारों की मदद से बेटी का रिश्ता कराया था।