फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tantric jailer's wife was a victim of the swindle

तांत्रिक की ठगी का शिकार हुई दारोगा की पत्नी

Tue, 31 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tantric jailer's wife was a victim of the swindle
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कस्बे की माजिद कांपलेक्स के निकट टिकरी गांव से बाजार करने आई एक दारोगा की पत्नी तांत्रिक की ठगी का शिकार हो गई। उसका जेवर दोगुना करने का तंत्र-मंत्र कर तकरीबन 50 हजार से अधिक का जेवर लेकर टप्पेबाज फरार हो गए। घटना की सूचना पर देर शाम तक पुलिस पता लगाती रही। लेकिन
विज्ञापन


टप्पेबाज हाथ नहीं लग सके।जालौन जनपद के उदनपुर की रहने वाले थानेदार रहे सुरेंद्र सिंह की पत्नी सोमवती अपने भाई तेज प्रताप निवासी टिकरी की बुधवार को शादी में शामिल होने आई। मंगलवार को वह अपने भाई व बेटी के साथ कस्बे की बाजार में सामान लेने आई। तभी उसे दो लोग मिले। भाई
विज्ञापन


सामान उठाने चला गया। महिला को अकेला देखकर  टप्पेबाज उसके पास आ गए। टप्पेबाजों ने महिला को लालच दिया कि वह तांत्रिक हैं और जेवरों को दोगुना कर देते हैं। उसी के सामने अपने साथी से कहा कि इसकी अगूंठी मैं दोगुनी कर रहा हॅूं। एक चबूतरे में बैठाकर मंत्र पढ़ने के साथ उसको दो अंगूठी
विज्ञापन
विज्ञापन


दे दीं। यह देखकर महिला झांसे में आकर उसे अपना मंगलसूत्र, हार, सोने की बाले दोगुना कराने के चक्कर में उन्हें दे दिया। इसी बीच तांत्रिक उसका सारा जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया। महिला रोने लगी, भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद देर शाम महिला भाई के साथ कोतवाली पहुंची। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस तांत्रिक  की तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed