फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Students unannounced power cuts imposed on the jam

अघोषित बिजली कटौती पर छात्रों ने लगाया जाम

Thu, 06 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students unannounced power cuts imposed on the jam
राठ कस्बे में हो रही बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा है। गुरुवार
विज्ञापन
दोपहर राठ महोबा मार्ग पर बिजली कटौती के विरोध में स्कूली छात्रों ने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाए स्कूली छात्रों को खदेड़ दिया। फिर बाद में सीओ और कोतवाल ने बीएनवी इंटर कालेज पहुंचकर स्कूल प्रशासन और छात्रों के साथ बैठक कर समझाया।

कस्बे में शेड्यूल के मुताबिक बिजली न मिलने से उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। बिजली के न रहने से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

गुरुवार दोपहर राठ महोबा मार्ग पर स्कूली छात्रों ने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। छात्र बिजली कटौती बंद करो नारे लगा रहे थे।

जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव और उनके हमराहियों ने जाम लगाए छात्रों को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।

फिर सीओ विजय त्रिपाठी, तहसीलदार परशुराम बीएनवी इंटर कालेज पहुंचे और प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, प्रबंधक बलवीर सिंह से मिलकर छात्रों के साथ बैठक की।

बैठक में सीओ ने छात्रों को समझाया कि सड़क पर जाम लगाना गलत है। इसलिए कोई ऐसा कदम न उठाएं जो जिंदगी को तबाह कर दे। 

उधर, गुरूवार की शाम करीब सात बजे फिर कुछ छात्रों ने रामलीला मैदान में बबाल काटा और जाम लगा दिया। जिससे कई वाहन खडे़ हो गए। छात्रों ने पत्थरबाजी कर एक प्राइवेट बस का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो छात्र भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed