फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student crushed by truck, killed

छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 04 Jan 2019 12:11 AM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 04 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Student crushed by truck, killed
घटनास्थल पर रोते बिलखते छात्र के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मजरा मलिहा ताला में भैंस चराने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद  परिजनों ने मुआवजे की मांग कर पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में समझौता होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सुमेरपुर के पत्योरा में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जितेंद्र (14) पुत्र जगदीश अपनी भैंसें लेकर चराने जा रहा था। तभी खदान से पांच सौ मीटर पहले मौरंग से भरे ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र के पिता जगदीश निषाद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन


जितेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था और कक्षा 8 में पढ़ता था। गुरुवार को स्कूल न जाने पर उसकी मां देवरती ने भैंसें चराने के लिए भेजा था। ग्रामीण अरविंद निषाद, अरविंद सिंह, शिवबरन निषाद व अन्य ने बताया कि चालकों की मनमानी से घटनाएं हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही शव का पंचनामा भरने के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया तभी परिजनों व ग्रामीणों ने विरोध किया और शव को उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद अतिरिक्त एसडीएम वीर बहादुर सिंह व सीओ ओंकार यादव ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर पांच घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सके। थाना प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित परिवार को खदान वालों ने मुआवजा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed