{"_id":"5c168ef1bdec2257132da4d4","slug":"stolen-in-zarakhar-s-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जराखर के दो घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जराखर के दो घरों में चोरी
Sun, 16 Dec 2018 11:14 PM IST
gaurav gaurav
hamirpur
hamirpur
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते राधेश्याम लोधी।
- फोटो : अमर उजाला
राठ। मझगवां थाने के जराखर गांव में शनिवार की रात चोर दो घरों में घुसकर लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
राधेश्याम लोधी ने बताया कि वह परिवार के साथ में घर में सोए थे। रात करीब एक बजे चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखा सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, पायल, बिछिया, चांदी का बिछुआ सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का माल ले गए। बताया कि रात करीब दो बजे उसका पुत्र बाथरूम के लिए जागा तो दरवाजे की बाहर से कुंडी बंद थी। उन्हें चोरी का पता नहीं चल सका।
चोरों ने गांव के किराना दुकानदार दुर्ग सिंह राजपूत के घर में बनी किराना दुकान की गोलक में रखे 46 हजार रुपये पार कर दिए। दुर्ग सिंह ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। गोलक में रखे रुपये गायब थे। मझगवां थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।