{"_id":"589b4e874f1c1bc15537a313","slug":"six-revolver-were-recovered-from-the-possession-of-traffickers-aslha","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा तस्कर के कब्जे से बरामद किए छह तमंचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा तस्कर के कब्जे से बरामद किए छह तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में पकड़ा गया आरोपी असलहा तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर को आधा दर्जन तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। यह तस्कर झांसी और बांदा से असलहे लेकर कई राज्यों में आपूर्ति करता रहा है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने कई प्रभावशाली नेताओं को भी असलहा देने की बात कुबूल की है।
विवेचक ने कहा कि जिन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।बीती रात कस्बा इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के गायत्री तपोभूमि के निकट हाइवे किनारे खड़े एक युवक को आधा दर्जन 315 बोर के तमंचों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े
गए युवक ने पुलिस को अपना नाम पवन कुमार तिवारी निवासी सिलौली कोतवाली मौदहा बताया। उसने बताया कि वह असलहों की खेप लेकर कस्बे में आपूर्ति देने के लिए आया था। इससे पूर्व भी वह कई लोगों को असलहे दे चुका है। उसने बताया कि बांदा व झांसी से असलहे तैयार कराकर इस जनपद के
विज्ञापन
अलावा मप्र. से भी आपूर्ति करता है। आरोपी ने पुलिस को कई प्रभावशाली लोगों के नाम बताते हुए असलहा देने की बात कही है। उसने कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के नाम उजागर किए। जिनको वह असलहा दे चुका है। इसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले की
विवेचना कर रहे फैक्ट्री पुलिस चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र यादव ने बताया कि युवक असलहों का बड़ा तस्कर है और इसका जाल बुंदेलखंड के अलावा मप्र. व राजस्थान तक फैला है। बताया कि जिन लोगों के नाम उजागर किए हैं। जांच करने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।