फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shriram story began

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा

Tue, 07 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 07 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shriram story began

सोमवार से कस्बे के ऐतिहासिक चौपरेश्वर मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
हो गया। कथा के पहले दिन क स्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

मान्यता है कि मलमास के महीने में किया गया धार्मिक अनुष्ठान हजार गुना ज्यादा फल प्रदान करता है।

इसी के तहत कस्बे में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कस्बे के धर्मपरायण नीरज गुप्ता ने प्रसिद्ध चौपरेश्वर मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया। कथा के पहले दिन कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

स्टेट बैंक तिराहे से प्रारंभ हुई कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए चौपरेश्वर मंदिर पहुंची। कथा यात्रा में आगे आगे ढोल की थाप पर थिरकते घोड़े चल रहे थे।

इसके बाद रथों पर सवार भगवान श्रीराम लक्ष्मण की मनोरम झांकी लोगों का मन मोह रही थी। वहीं भक्तजन डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर मस्ती में झूमते हुए जा रहे थे। शोभा यात्रा के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रख मंगल गीत गाती चल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed