फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Showing passion to learn yoga from children to the elderly

बच्चों से लेकर बुजुर्गों में दिखा योग सीखने का जोश

Sun, 21 Jun 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Showing passion to learn yoga from children to the elderly

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले सहित सभी कस्बों व गांवों में योग शिविर

विज्ञापन
लगे। जिसमें योगाचार्यों ने लोगों के मध्य योग क्रियाएं प्रस्तुत कर लाभ हासिल करने का आह्वान किया। वहीं मौदहा में नेशनल इंटर कालेज में आयोजित योग शिविर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भाग लिया।

नेहरू युवा केंद्र एवं आलवेज विलीव इन योरसेल्फ ने नगर पालिका परिषद स्थित अंबेडकर पार्क में पतंजलि योग पीठ के अनुभवी योग प्रशिक्षकों के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया। जिसमें पतंजलि योगपीठ के आदर्श भूषण सर्राफ, जगन्नाथ यादव ने लोगों को योग से संबंधित दिशा निर्देश दिए।

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार, एनवाईके लेखाकार रूपकिशोर तिवारी, एबीआईयो के आलोक शर्मा, विनय, पतंजलि योग पीठ की रानी बाथम, वेद प्रकाश मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। गायत्री शक्तिपीठ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य उमेश शुक्ला ने आसनों की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला।

वहीं महर्षि विद्या मंदिर में योग शिक्षक उमेश शुक्ला के कुशल निर्देशन एवं प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव के संरक्षण में अध्यापकों, बच्चों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर मनीष श्रीवास्तव, अनिल पालीवाल, संजय दीक्षित, केके शुक्ला, अमित यादव, दिलीप खरे सहित कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे।

सरीला प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने भाग लिया। योगाचार्यों ने लोगों को विभिन्न आसनों की जानकारी दी।

मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार नेशनल इंटर कालेज के मैदान में प्रभारी प्रधानाचार्य भाजपा नेता जगदीश प्रसाद व्यास की अध्यक्षता में योग शिविर सुबह 6 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें एनसीसी  कैडेटों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व नगरवासियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ने पार्टी नेता स्वतंत्र देव सिंह को विवेकानंद की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के आदर्शों से ही देश आगे बढ़ सकता है। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि मन मस्तिष्क तथा शरीर की स्वस्थता के लिए योग को अपने जीवन में उतार लें।

पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक हर स्वरूप व्यास, शिवकरन गुप्ता, एनसीसी के फैजाबाद से आए प्रशिक्षक प्रेमप्रकाश मौर्य ने योग की जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य मेजर परशुराम श्रीवास, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अध्यापक जयप्रकाश ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed